

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raghav Chadha retorts after being removed as deputy leader, says 'I did not go to Parliament to abuse'
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पार्टी की कार्रवाई के बाद लगे आरोपों पर अब चड्ढा ने खुलकर जवाब दिया है और खुद पर चलाए जा रहे ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ का आरोप लगाया है।
‘जनता के मुद्दे उठाए, शोर नहीं किया’
शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि उनका फोकस हमेशा आम लोगों के मुद्दों पर रहा है। उन्होंने कहा, “मैं संसद में शोर मचाने या गाली देने नहीं गया हूं। मैंने एयरपोर्ट पर महंगे खाने, डिलीवरी राइडर्स की समस्याएं, खाने में मिलावट, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ और टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज जैसे मुद्दे उठाए हैं।”
वॉकआउट को लेकर आरोपों का खंडन
पार्टी के कुछ नेताओं ने उन पर विपक्ष के साथ वॉकआउट में शामिल न होने का आरोप लगाया था। इस पर चड्ढा ने कहा, “मैं चुनौती देता हूं कि कोई एक मौका दिखा दे, जब मैंने वॉकआउट में हिस्सा नहीं लिया। संसद में कैमरे लगे हैं, रिकॉर्ड देख सकते हैं।”
हस्ताक्षर विवाद पर भी दी सफाई
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के अन्य कई सांसदों ने भी साइन नहीं किए थे, लेकिन सवाल सिर्फ उन्हीं पर उठाए गए।
‘मेरे खिलाफ चलाया जा रहा स्क्रिप्टेड अभियान’
राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक संगठित और स्क्रिप्टेड अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “एक जैसी भाषा, एक जैसे आरोप यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि एक सामूहिक हमला है।”