

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Increase in Rahul Gandhi wealth
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पास आखिर कितनी संपत्ति है। उनकी कमाई कहां से होती है। इन सब की जानकारी उन्होंने खुद दी है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बताया कि अभी उनके पास 20 करोड़ 38 लाख 61 हजार 862 रुपए की कुल संपत्ति है। इसके साथ ही उन पर करीब 49 लाख 79 हजार 184 रुपए की देनदारी (कर्ज) भी है।
राहुल गांधी के पास 2004 में 55 लाख रुपए की संपत्ति थी। उन्होंने चुनाव आयोग में यह जानकारी दी थी। पहला चुनाव उन्होंने 2004 में ही लड़ा था। फिलहाल उनके पास अभी 55 हजार रुपए की नकदी है। वित्त-वर्ष 2022-23 के दौरान उनकी कुल आय 1 करोड़ 2 लाख 78 हजार 680 रुपए रही थी।
बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल किया। हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया।
शेयर बाजार में बड़ा निवेश
राहुल गांधी ने अपने हलफनामे में बताया है कि शेयर बाजार में कुल निवेश 4.33 करोड़ रुपए का है। म्यूचुअल फंड में भी 3.81 करोड़ रुपए का निवेश है। उनके नाम पर बैंक में 26.25 लाख रुपए जमा है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 15.2 लाख रुपए का निवेश किया है। कांग्रेस नेता के पास 4.2 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है। इसके अलावा राहुल गांधी के नाम से एनसीसी, पोस्टल सेविंग और इंश्योरेंस पॉलिसी में करीब 61.52 लाख रुपए जमा है।
राहुल गांधी के पास कुल चल संपत्ति 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपए और कुल अचल संपत्ति करीब 11 करोड़ 14 लाख 2 हजार 598 रुपए है। इस तरह उनके पास कुल संपत्ति 20 करोड़ 38 लाख 61 हजार 862 रुपए है।
लोकसभा चुनाव 2019 के हलफनामे में राहुल गांधी ने बताया था कि उनकी कुल संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उन पर 72 लाख रुपए का लोन भी था। पिछले 5 साल में राहुल गांधी की संपत्ति में करीब 5 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
बता दें कि राहुल गांधी वायनाड सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में उन्होंने यहां जीत दर्ज की थी। वहीं अमेठी सीट पर हार हुई थी। इस बार ये सीट छोड़ दी है।
इसे भी पढे़- राहुल गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन, प्रियंका भी रहीं मौजूद