

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raigarh Municipal Corporation website hacked; hacking message displayed alongside a Pakistani flag
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वेबसाइट खोलने पर पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक और Hacked by Over Threes 1337 का संदेश दिखाई देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम की शिकायत के बाद पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
साइबर एक्सपर्ट की मदद से हटाया गया संदेश
मामला सामने आने के बाद नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद साइबर विशेषज्ञों की मदद से वेबसाइट पर दिखाई दे रहे झंडे और संदेश को हटा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, वेबसाइट को दोबारा सामान्य स्थिति में लाने की कार्रवाई की गई है।
वेबसाइट से छेड़छाड़ की आशंका, जांच जारी
नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarhnagarnigam.com पर संदिग्ध सामग्री दिखाई देने के बाद आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वेबसाइट में अनधिकृत बदलाव किए हैं। हालांकि, इसके पीछे किसका हाथ है और वेबसाइट तक पहुंच कैसे बनाई गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।साइबर सेल मामले से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध की पहचान या हैकिंग के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामला रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।