

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rain brings traffic to a halt from Delhi to the Northeast... hundreds of flights at the airport affected, while passengers are stranded after rail tracks get washed away.
नई दिल्ली। तेज बारिश ने राजधानी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 की ओर जाने वाली अप्रोच रोड और फोरकोर्ट में पानी भर गया। दोनों टर्मिनलों के भीतर भी पानी जमा होने की जानकारी सामने आई।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, बारिश के कारण शुक्रवार को आईजीआई एयरपोर्ट से संचालित 400 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं। खराब मौसम और जलभराव की वजह से 11 उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा।आईजीआई एयरपोर्ट पर सामान्य दिनों में रोजाना 1300 से ज्यादा उड़ानों का आवागमन होता है। ऐसे में मौसम की खराब स्थिति का असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ा।
भारी बारिश का असर असम और मिजोरम के बीच रेल यातायात पर भी पड़ा है। असम के जामिरा और मिजोरम के बाइराबी के बीच कटखल-बाइराबी रेल सेक्शन में मिट्टी कटाव के कारण करीब 50 से 70 मीटर रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ है।क के नीचे की मिट्टी बह जाने से आइजोल से जुड़े साईरंग तक ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कुछ सेवाओं को आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार, क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक तक सीधे पहुंचने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं है। इस वजह से मरम्मत कार्य शुरू करने और पूरा करने में अतिरिक्त समय लग सकता है।ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने के कारण आइजोल की ओर जाने वाले करीब 900 यात्री साईरंग में फंस गए। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने 16 बसों की व्यवस्था की है।दिल्ली में हवाई यातायात और पूर्वोत्तर में रेल सेवाओं पर पड़ा असर बताता है कि भारी बारिश ने एक साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में परिवहन व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।