

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raipur to host international women's T20 cricket for the first time; three-match series between India and Zimbabwe begins on October 16.
रायपुर। राजधानी रायपुर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अक्टूबर में जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के तीनों मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।बीसीसीआई ने बुधवार को दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही रायपुर को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट की मेजबानी का अवसर मिला है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 18 और 20 अक्टूबर को भी दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।रायपुर में होने वाले मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह रहने की उम्मीद है। पहली बार राजधानी में भारतीय महिला टीम के अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।
रायपुर में तीनों टी-20 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल- पहला टी-20: 16 अक्टूबर, शाम 7 बजे,दूसरा टी-20: 18 अक्टूबर, शाम 7 बजे,तीसरा टी-20: 20 अक्टूबर, शाम 7 बजे
रायपुर में टी-20 सीरीज पूरी होने के बाद भारतीय और जिम्बाब्वे की महिला टीमें वनडे मुकाबलों के लिए बड़ौदा पहुंचेंगी। यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।पहला वनडे 23 अक्टूबर, दूसरा 25 अक्टूबर और तीसरा 28 अक्टूबर को होगा। तीनों मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।
बड़ौदा में होने वाले वनडे मैचों की तारीखें -पहला वनडे: 23 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे , दूसरा वनडे: 25, अक्टूबर, दोपहर 2 बजे,तीसरा वनडे: 28 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे
भारतीय महिला टीम के लिए यह घरेलू सीरीज खास महत्व रखती है। नवंबर 2025 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद टीम पहली बार अपने घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज खेलेगी। ऐसे में बड़ौदा में होने वाले मुकाबले भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू दर्शकों के सामने विश्व कप जीत के बाद फिर खेलने का मौका देंगे।