

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rapper-turned-politician Balendra Shah wins big in Nepal, paving way for PMship
नई दिल्ली। नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। काठमांडू की सड़कों पर उनकी जीत की खुशी में जश्न का माहौल है। जगह-जगह युवा हिप-हॉप और लोक संगीत पर नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं। 35 वर्षीय बालेंद्र (बालेन) शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) प्रतिनिधि सभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन कर रही है, जिससे उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना काफी बढ़ गई है।
कई सीटों पर आरएसपी को बढ़त
नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार 165 संसदीय सीटों में से 161 पर मतगणना जारी है। इनमें से कई सीटों पर बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
अब तक चार सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि करीब 110 सीटों पर आरएसपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इससे साफ है कि पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री ओली से आगे चल रहे शाह
काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह झापा-5 संसदीय सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है और इसके परिणाम से नेपाल की राजनीति की दिशा तय हो सकती है।