

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The price of VIP number 0001 in Chandigarh is shocking, it sold for the same price as three SUVs.
चंडीगढ़। कहते हैं शौक की कोई कीमत नहीं होती, और इसका ताजा उदाहरण चंडीगढ़ में देखने को मिला। यहां वाहन के VIP नंबर 0001 को खरीदने के लिए लोगों ने जमकर बोली लगाई। अंततः यह नंबर 53 लाख 88 हजार रुपये में बिक गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह नंबर रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) की नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला CH01-DD-0001 का था। इस फैंसी नंबर के लिए लगी बोली इतनी ज्यादा थी कि इतनी रकम में तीन से चार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) खरीदी जा सकती हैं।
ई-नीलामी में लगी सबसे बड़ी बोली
RLA द्वारा फैंसी और चॉइस नंबरों की ई-नीलामी 4 से 6 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस नीलामी में VIP नंबर 0001 के लिए सबसे अधिक बोली लगी।
इसके बाद CH01-DD-0003 नंबर 32 लाख 32 हजार रुपये में बिका, जो नीलामी का दूसरा सबसे महंगा नंबर रहा। इस तरह कई खास नंबरों के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई।
प्रशासन को मिला करोड़ों का राजस्व
तीन दिनों तक चली इस ई-नीलामी में कुल 591 वाहन पंजीकरण नंबरों के लिए बोली लगाई गई। इससे प्रशासन को करीब 4 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।