

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bjp-tweet-attack-on-congress-over-phulo-devi-netam-rajya-sabha-ticket
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक कार्टून और ट्वीट के जरिए हमला बोला है। बीजेपी ने अपने पोस्ट में कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि “गुलाब के फूल बिछाकर स्वागत करने के बाद भी भूपेश और दीपक बैज पर फूलोदेवी की सोनिया सेवा भारी पड़ गई।”
बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक कार्टून साझा किया है। कार्टून में दिखाया गया है कि टीवी स्क्रीन पर लिखा है कि बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता टिकट के लिए गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्टून के माध्यम से बीजेपी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि कांग्रेस में टिकट को लेकर अंदरूनी खींचतान और हाईकमान की राजनीति हावी है।
बीजेपी के इस पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए यह भी दिखाया गया है कि छत्तीसगढ़ की महिला को टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अंत में निर्णय हाईकमान की मर्जी से हुआ। इसी संदर्भ में बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस में स्थानीय नेताओं से ज्यादा “हाईकमान की सेवा” को महत्व दिया जाता है।
दरअसल, हाल ही में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए Phulo Devi Netam को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी इसी फैसले को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी कटाक्ष कर रही है।
गुलाब फूल बिछाकर स्वागत करने के बाद भी भूपेश और दीपक बैज पर भारी पड़ी फूलोदेवी की सोनिया सेवा!