

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Retired IPS Kamlochan Kashyap appointed as OSD at Police Headquarters
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति प्रदान की है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर पदस्थ किया गया है।
नियमों के तहत मिली नियुक्ति
जारी आदेश में बताया गया है कि कमलोचन कश्यप को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे हाल ही में डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद शासन ने उनके अनुभव का लाभ उठाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति दी है।
एक वर्ष या आगामी आदेश तक रहेगा कार्यकाल
आदेश के अनुसार कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि या आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति दी गई है। संविदा सेवा से संबंधित अन्य शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।