

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Sai Cabinet will meet on April 15, and several important crops may be approved.
रायपुर। राज्य सरकार की अहम कैबिनेट बैठक 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।
नीतिगत फैसलों पर रहेगी नजर
इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
बैठक के बाद डिप्टी सीएम देंगे जानकारी
कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया को बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों की जानकारी देंगे।