

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bilaspur: Youth arrested with two suitcases and bags near Tenganmada station, Rs 17.90 lakh cash seized, police engaged in investigation
बिलासपुर। बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 17 लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। रकम के किसी अपराध से जुड़े होने की आशंका में पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बेलगहना पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग और एक प्रकरण की विवेचना के दौरान थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
पवन बजाज के पास मिले नए नोटों के बंडल
पुलिस ने ग्राम टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर बताया।
उसके कब्जे से दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग बरामद किया गया, जिसमें 10, 20 और 50 रुपये के कुल 81 बंडल नए नोट पाए गए। गिनती करने पर कुल रकम 17 लाख 90 हजार रुपये निकली।
रकम के स्रोत की जांच जारी
पुलिस ने नगदी को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।