

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Chhattisgarh News: Security forces achieve major success in Gariaband, 9 Naxalites surrender
गरियाबंद। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय कुल 9 नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कुख्यात नक्सली बलदेव मंजू का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।
परिजनों और पूर्व नक्सलियों की अपील का दिखा असर
सूत्रों के मुताबिक, बलदेव और उषा के परिजनों ने दोनों नक्सलियों से लगातार मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। इसके अलावा पहले से आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों ने भी बलदेव, मंजू और उषा को संगठन छोड़ने और सामान्य जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इन प्रयासों का असर दिखाई दिया और आखिरकार सभी ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया।
सरकार की पुनर्वास नीति बनी बड़ा कारण
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की आकर्षक पुनर्वास नीति और मुख्यधारा से जुड़ने के बेहतर अवसरों ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नक्सली संगठनों के कमजोर होते नेटवर्क और लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों ने भी उन्हें आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया।
2025 में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अभियान के तहत वर्ष 2025 में अब तक 256 नक्सली मारे जा चुके हैं, जबकि 1500 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। यह आंकड़े नक्सलवाद के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई और सरकार की रणनीति की सफलता को दर्शाते हैं।