

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Security forces achieve major success in Narayanpur, huge Naxalite dump recovered from Kumuradi forest
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 53वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग (ADP) ऑपरेशन के दौरान ग्राम कुमुराडी क्षेत्र के जंगलों से नक्सलियों का भारी मात्रा में डंप बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की 53वीं बटालियन, COB मंदोड़ा और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ग्राम कुमुराडी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। सघन तलाशी के दौरान जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए।
बरामद सामग्री में आधुनिक हथियार शामिल
सर्च ऑपरेशन के दौरान प्राइमा कॉर्ड (लगभग 100 मीटर), सेफ्टी फ्यूज, ऑरेंज फ्यूज, करीब 35 किलोग्राम सुतली बम, 38 किलोग्राम उर्वरक पाउडर, 18 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक और चारकोल जब्त किया गया।
इसके अलावा इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर, 13 रॉकेट लॉन्चर सेल, 19 भारी और 11 हल्के मोर्टार सेल, इम्प्रोवाइज्ड बीजीएल लॉन्चर (बड़े और छोटे), विभिन्न आकार के बीजीएल कारतूस और राउंड, दो इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
जवानों को ठिकाने से चिकित्सकीय सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं, जिससे अंदेशा है कि नक्सली इस क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहने की तैयारी में थे।
सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।