

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Accident News: Speeding wreaks havoc in Raipur; Three people, including a husband and wife, die in a road accident.
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरौदा-भुरकुनी मार्ग पर हुए इस हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोजराज विश्वकर्मी अपनी पत्नी के साथ साइकिल से भुरकुनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे बाइक चालक शुभम यादव ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन तीनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मामले की जांच जारी है। घटना की पुष्टि डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने की है।