

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Surya Grahan 2025 The first solar eclipse of the year will take place tomorrow
नई दिल्ली। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कल , 29 मार्च को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य के एक हिस्से को ढक लेगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक रूप से रोक देता है। साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, जिनमें से अगला 21 सितंबर को होगा। यहां हम इस साल के पहले सोलर एक्लिप्स की जरूरी डिटेल्स दे रहे हैं।
NASA के अनुसार, सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का चरम समय 4:17 बजे होगा। यह खगोलीय घटना एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखी जा सकेगी। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना खतरनाक हो सकता है। बिना उचित सुरक्षा उपायों के इसे देखने से आंखों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंच सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य ग्रहण को देखने के लिए स्पेशल सोलर फिल्टर ग्लास या अन्य प्रोटेक्टिव टूल्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
नासा का कहना है कि साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला 29 मार्च को और दूसरा 21 सितंबर को होगा। वहीं, इस साल दो चंद्र ग्रहण भी पड़ेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली के दिन लगेगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 9:29 बजे शुरू होकर दोपहर 3:39 बजे समाप्त होगा।
.jpg)
यह ग्रहण करीब एक घंटे चार मिनट तक चलेगा और इसका चरम समय दोपहर 12:29 बजे रहेगा। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा। यह एक 'ब्लड मून' होगा, जहां चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। ऐसा तब होता है जब पृथ्वी की वायुमंडलीय किरणें सूर्य के प्रकाश को मोड़ देती हैं और अन्य रंगों को अवशोषित कर केवल लाल रंग को परावर्तित करती हैं। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा।
यदि आप 29 मार्च 2025 को होने वाले सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो कई पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स इस खगोलीय घटना की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेंगे। भारत में और अन्य देशों में दर्शक नीचे बताए गए माध्यमों से इस ग्रहण को देख सकते हैं।