

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Swine Flu Advisory: IMA issues advisory amidst rising H1N1 cases in the country; do not take antibiotics without a doctor's advice.
नई दिल्ली। मानसून के दौरान देश के कई हिस्सों में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A (H1N1) के मामलों को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बुधवार, 26 अगस्त को एडवाइजरी जारी की है। IMA ने लोगों से फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाएं लेने से बचने की अपील की है।
IMA ने स्पष्ट किया कि H1N1 एक वायरल संक्रमण है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। संस्था ने लोगों को लक्षणों को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी है।
IMA के अनुसार, दिल्ली में अब तक 1,770 से अधिक लैब-पुष्ट H1N1 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भी संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।
हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की निगरानी में फिलहाल वायरस में किसी नए म्यूटेशन की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सामने आ रहे अधिकांश मामले हल्के हैं और मरीजों के खुद ठीक होने की संभावना रहती है।
IMA ने लोगों को फ्लू के लक्षणों के दौरान बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं लेने से बचने की सलाह दी है। खासतौर पर एंटीबायोटिक का अनावश्यक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
मानसून के दौरान वायरल संक्रमणों का प्रसार बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण के लक्षणों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।