

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Swine flu infections rise in Chhattisgarh; 16 new cases reported in a single day, taking the total count to 251.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की राज्य सर्विलेंस इकाई (IDSP) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मामलों के सामने आने के बाद इस वर्ष प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 251 हो गई है।
नए संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक 8 मरीज रायपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा कोरबा में 4, बिलासपुर में 3 और रायगढ़ में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।
स्वाइन फ्लू के संक्रमण का सबसे ज्यादा प्रभाव रायपुर जिले में देखने को मिल रहा है। जिले में अब तक कुल 108 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद दुर्ग में 36, बिलासपुर में 35, कोरबा में 16 और रायगढ़ में 12 मामले दर्ज किए गए हैं।
प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्वाइन फ्लू के इक्का-दुक्का मामले सामने आए हैं। नए मरीजों के सामने आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में इस समय स्वाइन फ्लू के 89 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 67 मरीज अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं, जबकि 22 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज करा रहे हैं।
लगातार नए मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की सर्विलेंस टीम सक्रिय है। संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों और संभावित मामलों पर भी नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
रायपुर: 108
दुर्ग: 36
बिलासपुर: 35
कोरबा: 16
रायगढ़: 12
प्रदेश में कुल संक्रमित: 251
सक्रिय मरीज: 89
अस्पताल में भर्ती: 67
होम आइसोलेशन: 22