

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Terrible storm warning in China people weighing less than 50KG will fly away in the air
बीजिंग। चीन की सरकार ने तूफ़ान को देखते हुए लाखों लोगों के लिए एक खास निर्देश जारी किया है। इस वीकेंड लोगों केा घर की चार दीवारी के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। फैक्ट्री में काम करने वाली लेबर्स को जल्दी घर लौटने की सलाह दी गई है। स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। यहां तक की चेतावनी दी जा रही है कि 50 किलो तक वजन वाले लोग विशेष ध्यान दें। चीन में इस वीकेंड चलने वाली तेज हवाओं के चलते तबाही आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में हल्के लोगों के उड़ने का भी खतरा बना हुआ है।
दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार से रविवार तक बीजिंग, तियानजिन और हेबेई में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पड़ोसी मुल्क मंगोलिया से दक्षिण-पूर्व की ओर एक ठंडी हवाएं चल रही है। बीजिंग में आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक दशक में पहली बार ऐसा किया गया है। बताया गया कि मंगोलिया से आने वाली तेज़ हवाएं असामान्य नहीं हैं। ये हवाएं इस क्षेत्र में वर्षों में देखी गई किसी भी हवा से ज्यादा तेज होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को सबसे तेज़ हवाओं के आने पर बीजिंग में तापमान 24 घंटे के भीतर 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है।
बीजिंग मौसम विभाग का कहना है कि हवाएं बहुत तेज होंगी। यह लंबे समय तक चलती रहेंगी और एक बड़े क्षेत्र को प्रभावित करेंगी, जो विनाशकारी साबित हो सकती हैं। चीन हवा की गति को 1 से 17 के पैमाने पर मापता है। चीन मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस वीकेंड 11वें स्तर की हवाएं चलेंगी जिसे गंभीर नुकसान हो सकता है। 12वें स्तर की हवाएं अत्यधिक विनाश लाती है। इस वीकेंड चीन में चलने वाली हवाएं 11 से 13 स्तर तक होने की उम्मीद है। जिसके चलते कई खेल आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है, जिसमें दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन भी शामिल है। पार्क और पर्यटक केंद्र बंद कर दिए गए हैं क्योंकि अधिकारियों ने लोगों को बाहरी गतिविधियों से बचने के लिए कहा है। इतना ही नहीं इन शहरों व आसपास के क्षेत्रों में निर्माण कार्य और ट्रेन सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।
शहर भर में हज़ारों पेड़ों को गिरने से बचाने के लिए उन्हें मज़बूत बनाया गया है या उनकी छंटाई की गई है। अधिकारियों ने लोगों को पहाड़ों और जंगलों में जाने से बचने की चेतावनी दी है, जहाँ हवाएँ विशेष रूप से तेज़ होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे लोग घरों में बंद हो रहे हैं, सोशल मीडिया उपयोगकर्ता अपने स्थगित सप्ताहांत की योजनाओं में हास्य ढूंढ रहे हैं। बीजिंग ने जंगल की आग के लिए भी अलर्ट जारी किया है और लोगों को बाहर आग लगाने से मना किया है।