

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The 'Sarpanch's husband' phenomenon has come to light once again; the husband took the oath in place of the female Sarpanch.
बिलासपुर के मस्तूरी जनपद की ग्राम पंचायत केंवटाडीह में महिला सरपंच की जगह उनके पति के शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सरपंच पति अरुण जगत पंचायत भवन में शपथ लेते नजर आ रहे हैं। उनके साथ महिला सरपंच जयंती भगत और पंच भी दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले में खास बात यह है, कि अरुण जगत वर्तमान में बिजली विभाग में एक नियमित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं।
इस संबंध में बिलासपुर जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल का कहना है, कि केंवटाडीह में सरपच का चुनाव जून में हुआ था। वायरल वीडियो अभी का है या चुनाव के बाद शपथ लेने का, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं इस मामले में निर्वाचित महिला सरपंच जयंती का कहना है, कि उन्हें पढ़ना नहीं आता, वे किसी तरह सिर्फ अपना हस्ताक्षर कर लेती हैं।