

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Accident News: The car of pilgrims returning from Ayodhya Darshan collided with a tree, 4 women died, 16 injured
रायपुर/ शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5 बजे ग्राम जोरा के पास हुआ, जब अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी एक तेज़ रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकरा गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम परसोड़ी, थाना पचपेड़ी निवासी 20 तीर्थयात्री एक चार पहिया वाहन (क्रमांक CG 10 BP 8657) से अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय शहडोल के ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम जोरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
हादसे में तीन महिलाओं गायत्री कंवर, मालती पटेल और इंदिरा बाई कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला, सुनिया बाई (80), ने इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। कुल 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया है।
ब्यौहारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ भी शुरू कर दी है।