Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
This work was going on till late night in Virat Kohlis pub Bengaluru Police registered FIR
नई दिल्ली। दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपनी पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बेंगलुरु पुलिस ने देर रात कोहली के एक पब के खिलाफ एक्शन लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने दी रात तक पब खोलने के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार क्रिकेटर विराट का बेंगलुरु के एमजी रोड पर One8 commune नाम से एक पब है। पुलिस का कहना है कि कोहली के पब समेत अन्य पबों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। इन पर आरोप है कि परिचालन समय के बाद भी देर रात तक यह संचालित किया जा रहे थे।
DCP सेंट्रल ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु के 3-4 पब के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनके खिलाफ उन्हें शिकायत मिली थी कि वो रात के डेढ़ बजे तक खुले रहते हैं। हमें वहां से तेज म्यूजिक बजने की शिकायत मिली थी। शहर में पब्स के खुले रहने का समय केवल रात के 1 बजे तक ही है, उसके बाद नहीं।