

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Thousands of traders gathered at the 'Sarafa Mahasammelan 2026'; government assured support for demands regarding a Gems and Jewellery Park and a Gold Artistry Board.
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के वर्तमान कार्यकाल की तृतीय आमसभा के अवसर पर मंगला स्थित रामदेव लॉन में भव्य 'सराफा महासम्मेलन 2026' का आयोजन किया गया। '2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल' थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों सराफा व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन और प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों के संयुक्त प्रयास से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने राज्य सरकार द्वारा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए भूमि आवंटन पर आभार जताते हुए इसे जल्द धरातल पर उतारने की मांग की। साथ ही बिलासपुर में भी जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क स्थापित करने तथा स्थानीय कारीगरों के संरक्षण और पारंपरिक सराफा व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए स्वर्णकला बोर्ड के गठन की मांग रखी।
इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की फाइल को तत्काल आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।
सम्मेलन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317 और पूर्व आईपीसी की धारा 411 के कथित दुरुपयोग को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। व्यापारियों ने नियमों के सरलीकरण और अनावश्यक कार्रवाई से राहत की मांग की। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं पर संबंधित विभाग से तत्काल चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सराफा रत्न सम्मान के तहत संस्थापक सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ व्यापारियों और प्रदेश की सभी जिला इकाइयों का सम्मान किया गया। इसके अलावा बीआईएस और जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष कार्यशाला आयोजित कर हॉलमार्किंग, कर व्यवस्था और नए नियमों की जानकारी दी तथा व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया।
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भी भाग लेते हुए बिलासपुर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह, सचिव दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष आलोक सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित प्रदेश सचिव प्रकाश गोलछा, प्रदेश कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, प्रदीप घोरपड़े, संजय कुमार कानूनगो, उत्तम चंद भंडारी, मदन अग्रवाल, राजू डुग्गड, राजेश सोनी, सुनील सोनी और मीडिया प्रभारी आलोक सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।