

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Three youths out to spread terror in Raipur arrested with knives and a sword
रायपुर। राजधानी में अवैध हथियार लेकर घूमने और लोगों के बीच दहशत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आजाद चौक और टिकरापारा थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चाकू और एक तलवार बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक इलाके में अवैध चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान कुलदीप निर्मलकर के रूप में हुई है, जो टिकरापारा के छत्तीसगढ़ नगर का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
वहीं, टिकरापारा पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान 22 नवंबर को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में मदनी चौक, संजय नगर निवासी मोहम्मद कौनेन (19) को पकड़ा गया। उसके पास से एक चाकू जब्त किया गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 1064/2026 दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई में ख्वाजा गली, संजय नगर निवासी मोहम्मद अहमद (25) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक तलवार बरामद हुई। इस मामले में अपराध क्रमांक 1065/2026 दर्ज किया गया है।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। टिकरापारा पुलिस ने मोहम्मद कौनेन और मोहम्मद अहमद के खिलाफ धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। राजधानी में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।