

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Timings of schools changed due to severe cold
दुर्ग। जिले समेत पूरे प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। दुर्ग कलेक्टर ने शनिवार 13 दिसंबर से जिले के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों की नई समय-सारणी लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और 15 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण खासतौर पर छोटे बच्चों और हाई स्कूल–हायर सेकेंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सुबह के समय कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने से बच्चों के बीमार पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव का निर्णय लिया गया है।
पहली पाली (प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं)
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 08:00 बजे से 11:45 बजे तक
शनिवार: दोपहर 12:15 बजे से शाम 04:15 बजे तक
दूसरी पाली (हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी कक्षाएं)
सोमवार से शुक्रवार: दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:45 बजे तक
शनिवार: सुबह 08:00 बजे से 11:45 बजे तक
एकल पाली में संचालित सभी स्कूल अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं शनिवार को स्कूलों का समय सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।