

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Tragic road accidents in Mungeli and Raipur, 6 people died in separate accidents.
मुंगेली। मुंगेली में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरा सदमा दिया। मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर धरमपुरा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर, जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सड़क पर मौजूद गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और सड़क की खराब स्थिति को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
रायपुर में भीषण टक्कर, ट्रक और हाईवा भिड़ंत में तीन की मौत
रायपुर (छत्तीसगढ़) के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में देर रात एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाईवे-130सी पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास एक ट्रक और रेत से भरे हाईवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दूर तक आवाज सुनाई दी। इस हादसे में ट्रक चालक भागवत साहू, हाईवा चालक दीपक पटेल और सुमित यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
लगातार हो रहे हादसों से चिंता बढ़ी, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क स्थिति, तेज रफ्तार और लापरवाही इन दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की जा रही है।