

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Trump’s troubles mount following midterm election setback; Democrats prepare for impeachment.
वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। विपक्षी डेमोक्रेट्स ने उनके खिलाफ महाभियोग की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का आरोप है कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने और परिवार की संपत्ति बढ़ाने के लिए किया। दूसरी ओर, चुनावी नतीजों के बाद रिपब्लिकन खेमे में भी असंतोष और नेतृत्व को लेकर खींचतान के संकेत मिलने लगे है।कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने कहा है कि वह इस बात की जांच कराएंगे कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ट्रम्प और उनके परिवार की संपत्ति में किस तरह बढ़ोतरी हुई। जांच का खास फोकस ट्रम्प के बेटों और दामाद जेरेड कुशनर के कारोबारी सौदों पर रहेगा। गार्सिया ने पड़ताल के लिए पांच प्रमुख मुद्दे तय किए है। उन्होंने ट्रम्प को सलाह दी कि वे जल्द ही अपने लिए अच्छा वकील तलाश लें, क्योंकि आने वाले समय में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
चुनावी नतीजों का असर रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी दिखाई देने लगा है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मिडटर्म चुनाव में पार्टी के प्रमुख प्रचारकों में शामिल थे और उन्हें ट्रम्प के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, चुनावी हार के बाद वर्ष 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी दावेदारी को झटका लग सकता है।फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस और सीनेटर टेड क्रूज भी रिपब्लिकन पार्टी के संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवारों में गिने जा रहे है। ऐसे में पार्टी के भीतर नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर मुकाबला तेज हो सकता है।
इस चुनाव में कई नए राजनीतिक रिकॉर्ड भी बने है। अमेरिका के 50 राज्यों में से 17 में महिला गवर्नर चुनी गई है। इनमें 14 डेमोक्रेटिक और तीन रिपब्लिकन पार्टी से हैं। जॉर्जिया में कीशा बॉटम्स, मिनेसोटा में एमी क्लोबुशर, टेनेसी में मार्शा और ओहायो में एमी एक्टन को महिला गवर्नर के तौर पर जीत मिली है।कांग्रेस के दोनों सदनों में अब तक 148 महिलाएं चुनी गई है। इनमें 124 डेमोक्रेटिक और 24 रिपब्लिकन सदस्य शामिल है। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक महिला सदस्यों की संख्या 108 तक पहुंच गई है, जबकि दोनों सदनों में उनकी कुल संख्या 124 हो गई है।एक अन्य ऐतिहासिक बदलाव के तहत जॉर्जिया, फ्लोरिडा, नेवाडा, विस्कॉन्सिन और मैरीलैंड में पहली बार एक साथ पांच अश्वेत गवर्नर पद संभालेंगे। इसके अलावा डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज के पास प्रतिनिधि सभा के पहले अश्वेत स्पीकर बनने का अवसर है।
चुनावी झटके के बाद ट्रम्प प्रशासन में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रम्प अपनी पार्टी की जीत को लेकर काफी आश्वस्त थे और उन्होंने अपनी पसंद के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आने से अब उनकी रणनीति बदल सकती है।भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को विदेश मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वहीं, न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग की प्रमुख हरमीत ढिल्लों के पद छोड़ने की संभावना जताई जा रही है।विदेश नीति में भी बदलाव के संकेत है। ईरान के साथ युद्ध को लेकर अमेरिकी नागरिकों में नाराजगी को चुनावी नुकसान की एक वजह माना जा रहा है। ऐसे में ट्रम्प प्रशासन सीधे सैन्य कार्रवाई से दूरी बनाकर 'नो वॉर' नीति पर काम कर सकता है।व्यापार नीति में भी नरमी आने की संभावना है। ट्रम्प के टैरिफ फैसलों से कई देशों के साथ अमेरिका के संबंध प्रभावित हुए और घरेलू स्तर पर महंगाई का दबाव बढ़ा। अब लंबित व्यापार समझौतों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है।
इसी बीच अमेरिका ने ईरानी तेल के कारोबार से जुड़े कथित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए है। इनमें सुनील कुमार शर्मा, उनकी पत्नी जसप्रीत, अश्वनी कुमार धीमान और इशविंदर सिंह शामिल है।अमेरिका का आरोप है कि सुनील कुमार शर्मा और जसप्रीत से जुड़े नेटवर्क ने ईरानी तेल ले जाने वाले जहाजों को फर्जी पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए थे। अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत इन लोगों और उनसे जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की गई है।