

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Two accidents in 3 hours on Raipur-Jabalpur National Highway-30, two including auto driver killed, truck driver absconding
रायपुर। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार को तीन घंटे के भीतर दो सड़क हादसों ने दहशत फैला दी। पहला हादसा दोपहर करीब ढाई बजे चिल्फी से एक किलोमीटर दूर कोईला भट्ठा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चालक गौथर सिंह धुर्वे (32), निवासी ग्राम धनिया झोर, जिला मंडला का शव स्टेयरिंग में फंस गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
वहीं ऑटो में सवार भागचंद (40), निवासी ग्राम मनोरी, जिला मंडला टक्कर के बाद सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में उसका एक पैर टूट गया था। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ट्रक छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हुआ चालक
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बोड़ला भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एक ही दिन में दो बड़े हादसों ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागमोरी घाटी और चिल्फी क्षेत्र को पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। घुमावदार सड़कें, भारी वाहनों की आवाजाही और स्पीड कंट्रोल की कमी को हादसों की बड़ी वजह माना जा रहा है। प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।