

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Two students of Bhagalpur (IIIT) got a package of ₹83 lakh during campus placement got jobs before completion of course
पटना। किसी ने सही कहा है कि यदि, आपके पास जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने का जुनून है और आप सही दिशा में काम करना शुरू करते हैं, तो आप निश्चित रूप से मील के पत्थर को हिट करेंगे। इस कथन को बिहार के भागलपुर स्थित ट्रिपल आईटी की दो छात्राओं, इशिका झा और संस्कृति मालवीय ने सही साबित किया है। दोनों को 83 लाख रुपये का पैकेज कैम्पस सिलेक्शन के दौरान मिला है। यानी इन्हें हर महीने लगभग सात लाख रुपये सैलरी मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, दोनों ही बीटेक कंप्यूटर साइंस की तीसरे वर्ष की स्टूडेंट हैं। इशिका झा हरियाणा की रहने वाली हैं, जबकि संस्कृति मालवीय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। दोनों छात्राओं के कोर्स अभी पूरे नहीं हुए उससे पहले ही उनका कैंपस सिलेक्शन हो गया। बताया जा रहा है कि 83 लाख रुपये के पैकेज प्राप्त कर इशिका और संस्कृति ने इतिहास रच दिया है।
बता दें कि, अभी भागलपुर ट्रिपल आईटी 2020-24 के फाइनल इयर के छात्र-छात्राओं का अभी कैंपस सेलेक्शन नहीं हुआ। लेकिन इससे पहले 2021-25 बैच की इशिका और संस्कृति का तीसरे साल में ही कैंपस हो गया है। दोनों ने बताया कि उनकी शुरू से ही कोशिश थी कि किसी अच्छे कंपनी में जाएं, इसके लिए उन्होंने अपनी सोच अलग रखी। दोनों ने पहले साल से ही कोडिंग सीखना शुरू कर दी थी।
बताती हैं कि मॉक इंटरव्यू की भी तैयारी करती रही। इंटरव्यू के बाद क्या सवाल किए जाते हैं इसके बारे में भी सीनियर से जानकारी लेती थी। तैयारी को लेकर भी चर्चा करती थी। सीनियर से अपना इंटरव्यू भी कराती थी। इसके बाद दोनों छात्राओं को यह सफलता मिली है।
इशिका ने बताया कि उसने “गूगल हैकाथॉन में भाग लिया। हैकाथॉन में उसे पर्यावरण विषय मिला था. इसमें फॉरेस्ट फायर प्रेडिक्शन पर प्रोजेक्ट बनाया। इसके लिए उसे सबसे ज्यादा 2.5 फीसदी अंक मिला।”
संस्कृति ने बताया कि “गूगल हैकाथॉन में मैंने महिला सशक्तिकरण से जुड़ा एक ऐप बनाया इस ऐप की सहायता से महिलाए बिना पहचान बताए अपनी उन बातों को रख सकती है जो उन्हें सार्वजनिक तौर पर रखने में शर्म आती है। इस प्रोजेक्ट के लिए गुगल की तरफ से 2.5 फीसदी अंक मिले था।”