

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Unable to find his car keys, a young man set his own vehicle on fire.
मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कार की चाबी नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी ही कार को आग के हवाले कर दिया। युवक ने गुस्से में कार पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी कार लेकर कहीं जाना चाहता था। इसके लिए उसने घर के सदस्यों से कार की चाबी मांगी, लेकिन परिजनों ने उसे चाबी देने से इनकार कर दिया। इसी बात से युवक इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी ही गाड़ी को जलाने का फैसला कर लिया।
पेट्रोल छिड़ककर कार में लगाई आग
बताया जा रहा है कि युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। कार देखते ही देखते जलकर खाक हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर सिवनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में आग लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।