

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Union Minister Shivraj Singh Chouhan attacks Congress during his Raipur visit, says, 'Opposition's job is to oppose'
रायपुर। एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीबी-जी राम जी को लेकर विरोध कर रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल विरोध करना है, जबकि गरीब, मजदूर और किसानों के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले काका-बाबा आपस में लड़ते थे और अब पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के बीच विवाद चल रहा है, जिसका खामियाजा कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
रोजगार और गांव विकास पर फोकस
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मनरेगा के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। उन्होंने कहा कि हर रुपये का उपयोग गांवों के विकास में किया जाएगा। विकसित भारत ग्राम योजना (जी राम जी) के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाएं तैयार होंगी, जिससे गांवों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाया जाएगा।
किसानों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री दुर्ग के लिए रवाना हुए, जहां वे किसान मेले में शामिल होंगे। इसके अलावा ग्राम गिरहोला और खपरी में कृषि फार्म का भ्रमण करेंगे और पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि वे किसानों के बीच जाकर प्रगतिशील खेती के प्रयोगों को देखेंगे और खेतों में जाकर संवाद करेंगे। साथ ही ‘यंग लीडर’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली गए युवाओं से भी बातचीत करेंगे।
हाई लेवल बैठक में होगी कृषि योजनाओं पर चर्चा
31 जनवरी को राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ केंद्रीय मंत्री उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ की कृषि कार्ययोजना तैयार करेंगी, ताकि भारत सरकार की योजनाओं को राज्य में बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।
ग्रामीण विकास में हुए काम गिनाए
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश में अब तक 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं और उनका निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया
इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में यह बजट एक मजबूत कदम होगा, जो देश के विकास को और गति देगा।