

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Veteran leaders will gather in Janjgir on completion of two years of Sai government, JP Nadda will also participate
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से सीधे जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों, सुशासन और जनहित योजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों से संवाद और सम्मान समारोह का आयोजन भी प्रस्तावित है।
बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देंगे। कार्यक्रम को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में उत्साह का माहौल है। वहीं, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।