

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Weather News: Severe heat in many districts of Chhattisgarh including Raipur, Nautapa started from today, heat will increase further in the next 9 days.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। राज्य के कई हिस्से इन दिनों लू की चपेट में हैं। इसी बीच आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जिससे आने वाले नौ दिनों तक गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
राजधानी रायपुर में ग्रीष्म लहर का असर
रविवार को राजधानी रायपुर में तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर सड़कों पर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है।
कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार
राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा-
राजनांदगांव- 45.5°C
माना (रायपुर) – 45°C
दुर्ग – 44.5°C
बेमेतरा - 44.3°C
बिलासपुर- 44.2°C
रायपुर- 44.1°C
जांजगीर-चांपा - 43.5°C
जगदलपुर – 43.3°C
रायगढ़ - 42.8°C
कोरबा - 42.5°C
बैराज और पेंड्रारोड - 41.8°C
अंबिकापुर- 41.7°सेल्सियस
रामानुजगंज - 40.1°C
जशपुर - 40°C
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रायपुर का आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।