

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Weather Update: Weather beginning to change in Chhattisgarh; nights turning colder; mercury to drop by up to 2 degrees in 2 days.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश में अब ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। द्रोणिका का प्रभाव कमजोर होने और आसमान साफ होने से रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस, जबकि राजधानी रायपुर में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है, जबकि रात में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बीते कुछ दिनों से राजधानी रायपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में बना हुआ है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात के समय ठंडक बढ़ सकती है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तट के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके बुधवार को इसी क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा एक द्रोणिका भी सक्रिय है। हालांकि, फिलहाल छत्तीसगढ़ में इसका कोई बड़ा प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है और प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।