

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Weather changes in Chhattisgarh, yellow alert issued for Raigarh and Mahasamund
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक मौसम बदलने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विभाग ने किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना बनी रहेगी। हालांकि 11 मई के बाद गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।
अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन उसके बाद दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राजनांदगांव राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर – 39.4°C
सुकमा – 38.8°C
कवर्धा – 37.6°C
बेमेतरा – 38.2°C
बिलासपुर – 37.4°C
जगदलपुर – 36.4°C
सरगुजा – 34.8°C
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी और बदलते मौसम दोनों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।