Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Women are not safe even in burqa A miscreant pinched the waist of a woman walking on the road wearing a burqa in Meerut
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ एक बुर्का पहनी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बुर्का पहनी दो महिलाएं सड़क पर चल रही थीं, तभी उनमें से एक बुर्का पहनी युवा महिला की कमर पर पीछे से एक मनचले ने चुटकी काट ली। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जोकि अब खूब वायरल हो रही है।
यह घटना 24 जून की बताई जा रही है, लेकिन मामला अब सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि, आरोपी का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है लेकिन अब गिरफ्तार होने के बाद उसके परिवार वाले भी उसकी इस हरकत पर शर्मिंदा हैं।