

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Young man climbs 150-foot-high high-tension tower after wife refuses to give money for alcohol... persuasion efforts continue for five hours.
कोरबा : करतला थाना क्षेत्र के बरकोना गांव में हड़कंप मच गया, जब एक युवक शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक अपनी जिद पर अड़ा रहा।
पत्नी से पैसे मांगने के बाद घर से निकला
बताया गया कि बरकोना निवासी देव सिंह राठिया रविवार दोपहर करीब 1 बजे नशे की हालत में घर पहुंचा था। उसने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गया।कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ते देखा। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।
पत्नी दो बच्चों के साथ पहुंची, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक की पत्नी भी अपने दोनों बच्चों के साथ टावर के पास पहुंची। सूचना मिलने पर करतला थाना प्रभारी गणेश राम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया।पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब पांच घंटे तक चले प्रयास के बाद युवक आखिरकार शाम करीब 6 बजे टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया।
समय रहते टली बड़ी अनहोनी
युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना से ग्रामीणों में काफी चिंता फैल गई थी। हाईटेंशन लाइन वाले टावर की ऊंचाई को देखते हुए किसी भी तरह की जल्दबाजी खतरनाक साबित हो सकती थी। पुलिस ने धैर्य के साथ बातचीत का रास्ता अपनाया और अंततः युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।