

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Youth who brandished a knife and threatened people at Raipur’s Jai Stambh Chowk has been arrested.
रायपुर। जय स्तंभ चौक पर चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक 22 अक्टूबर 2026 को चौक स्थित ICICI बैंक के सामने हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलते ही गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान आदित्य दास मानिकपुरी (18) के रूप में हुई है। वह रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र के बोरिया खुर्द स्थित शास्त्री नगर का निवासी है। उसके पिता का नाम टुकेश दास मानिकपुरी बताया गया है।
गोलबाजार पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 153/26 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से बरामद चाकू जब्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।