

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

aiims raipur mbbs exam cheating case
रायपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में एमबीबीएस परीक्षा के दौरान नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा में शामिल दो अभ्यर्थियों को ‘हाई-टेक’ तरीके से चीटिंग करते पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सख्त सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चप्पलों में मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सफल रहे। परीक्षा शुरू होते ही उन्होंने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उत्तर प्राप्त किए और लिखना शुरू कर दिया।
हालांकि, परीक्षक की सतर्कता के चलते उनकी इस चाल का पर्दाफाश हो गया। संदेह होने पर जांच की गई, जिसमें दोनों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद उन्हें तुरंत परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने चप्पल के निचले हिस्से को काटकर उसमें मोबाइल रखने की विशेष जगह बनाई थी, ताकि तलाशी के दौरान पकड़े न जाएं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एम्स प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।