

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ambikapur-juvenile-escape-13-teens-far
अंबिकापुर। शहर के विशुनपुर रोड स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी (बाल सुधार गृह)से सोमवार रात 13 किशोर फरार हो गए। किशोरों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया और ऊंची बाउंड्रीवाल फांदकर परिसर से बाहर निकल गए।
घटना के दौरान किशोरों ने विरोध करते हुए एक गार्ड को बंधक बना लिया और अन्य के साथ धक्का-मुक्की की। जैसे ही तीसरा गार्ड मौके पर पहुंचा, सभी किशोर मेन गेट की ओर भाग गए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के भीतर 4 किशोरों को पकड़ लिया। दो किशोर परिसर के पास ही मिले और दो अन्य गंगापुर इलाके में पकड़े गए। अभी 9 किशोर फरार हैं।
फरार किशोरों पर हत्या और लूट जैसे जघन्य अपराधों के मामले किशोर न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।