

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ambikapur speech therapist pranjul balian arrested doctor wife rape case
रायपुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नामचीन स्पीच थेरेपिस्ट पर निजी अस्पताल के चिकित्सक (डॉक्टर) की पत्नी के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्पीच थेरेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने करीब तीन वर्षों तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक का बेटा स्पष्ट रूप से बोल नहीं पाता था और उसे तुतलाने की समस्या थी। अपने बेटे की इस समस्या के उपचार के लिए चिकित्सक की पत्नी वर्ष 2023 में मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक पर गई थीं। बच्चे की नियमित थेरेपी होने के कारण महिला का क्लीनिक में लगातार आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान महिला और स्पीच थेरेपिस्ट के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
महिला ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह स्पीच थेरेपिस्ट से मिलने उसके क्लीनिक गई थी। इसी दौरान आरोपी डॉ. प्रांजुल बलियान ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का दावा है कि उस वक्त सामाजिक बदनामी और लोक-लाज के डर से उसने इस खौफनाक घटना की जानकारी अपने परिवार या किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दी।
महिला का आरोप है कि पहली बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। उसने पीड़िता को डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी महिला ने इसका विरोध करने का प्रयास किया, तो आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गई। आखिरकार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।