

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ambikapur-woman-murder-rape-suspicion-ring-road-case
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ उम्र की महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे संदिग्ध हालत में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान के पास स्थानीय लोगों ने शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह एक महिला का शव पड़ा देखा। शव खून से लथपथ था और स्थिति बेहद भयावह थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। राजेश अग्रवाल, अमोलक सिंह समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान थे, जबकि उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून फैला हुआ मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली। इस आधार पर पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। साथ ही, महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह कुचलने की भी आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में महिला को किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया है। उस व्यक्ति की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।