

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

amit shah meets chhattisgarh bjp social media team
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मंगलवार को भाजपा छत्तीसगढ़ की सोशल मीडिया टीम ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीम ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और पार्टी के डिजिटल जनसंपर्क अभियान की जानकारी साझा की।
बैठक के दौरान अमित शाह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहतर डिजिटल संवाद और जनजागरूकता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी सहित प्रदेश सोशल मीडिया टीम के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। टीम ने संगठन के डिजिटल अभियानों, जनसंपर्क गतिविधियों और सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
भाजपा की सोशल मीडिया टीम का कहना है कि वह केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है।