

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Arun Singh Raipur visit
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अरुण सिंह सुबह 8 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।
विमानतल से सीधे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। यहां अरुण सिंह नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा करेंगे। पार्टी संगठन की ओर से महिलाओं के बीच इस अधिनियम के प्रचार-प्रसार और जनजागरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी।
दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर को संयुक्त प्रेस वार्ता भी करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य में पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा सकती है।
अरुण सिंह के इस दौरे को भाजपा संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर पार्टी अपनी रणनीति को और मजबूत करने में जुटी है।