

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

central government da dr hike 2026 2 percent increase
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए अब 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह निर्णय 1 जनवरी 2026 से लागू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार के इस फैसले से करीब 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
सरकारी खजाने पर 6,791 करोड़ का बोझ
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले से केंद्र सरकार के खजाने पर सालाना लगभग 6,791.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी मौजूदा 58% डीए के आधार पर की गई 2% की संशोधन वृद्धि है, जिसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को संतुलित करना है।
महंगाई से राहत देने की कोशिश
सरकार का यह कदम लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। डीए और डीआर में यह संशोधन नियमित प्रक्रिया के तहत किया जाता है, जिससे वेतन और पेंशन की क्रय शक्ति बनी रहे।