

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ayush pandey chhattisgarh cricketer selected in india a team
रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। राज्य के प्रतिभावान बाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष पांडे को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय इंडिया-ए टीम में शामिल कर लिया गया है। इस प्रतिष्ठित टीम में जगह बनाने के साथ ही आयुष पांडे यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
25 जून से श्रीलंका के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज
इंडिया-ए की टीम 25 जून से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली चार दिवसीय सीरीज में हिस्सा लेगी। इस दौरे पर आयुष पांडे को देश के कई स्थापित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके सितारों के साथ मैदान साझा करने का मौका मिलेगा। इस टीम की कमान ध्रुव जुरेल के हाथों में है, जबकि टीम में ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन और उप-कप्तान देवदत्त पडिक्कल जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, आयुष पांडे को यह मौका उनके हालिया धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर मिला है। उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था। आयुष ने 7 मैचों की 13 पारियों में 57.3 की जबरदस्त औसत से कुल 573 रन कूचे।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 2 शानदार शतक और 2 अर्धशतक भी जमाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 183 रन रहा।
रणजी के इसी दमदार प्रदर्शन के आधार पर आयुष पांडे को दलीप ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिला। वहां भी उन्होंने अपनी फॉर्म को जारी रखा और 2 मैचों की 3 पारियों में 53.92 की औसत से शानदार 102 रन बनाकर सीनियर इंडिया-ए के चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके बाद उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल गए।