

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

laxmi verma health family welfare committee
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद Laxmi Verma को संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी विभागीय संसदीय स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उनका यह नामांकन 3 जून 2026 से प्रभावी हो गया है।
सांसद लक्ष्मी वर्मा की इस महत्वपूर्ण संसदीय समिति में नियुक्ति को छत्तीसगढ़ समेत देश के ग्रामीण, वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समिति के माध्यम से वे स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठा सकेंगी।
माना जा रहा है कि उनके अनुभव और जनसरोकारों की समझ से महिला एवं बाल स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषयों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की निगरानी और सुधार के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोगों ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे छत्तीसगढ़ सहित देश के वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को संसद में प्रभावी ढंग से उठाकर सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएंगी।