

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bank-of-baroda-chhattisgarh-govt-salary-package-mou
रायपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए विशेष सैलरी पैकेज प्रदान करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार की विशेष सचिव (वित्त) शीतल शाश्वत वर्मा और बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर अंचल के महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख दिवाकर पी. सिंह ने दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए। उपमहाप्रबंधक और क्षेत्रीय प्रमुख, रायपुर किसलय प्रसाद भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
इस कस्टमाइज्ड सैलरी पैकेज के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मचारियों को 2 करोड़ रुपए तक का कुल दुर्घटना बीमा (व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा) और 12 लाख रुपए तक का जीवन बीमा कवर प्रदान करेगा। मृत्यु की स्थिति में बैंक बच्चों की उच्च शिक्षा और बालिकाओं के विवाह के लिए अतिरिक्त सहायता राशि भी देगा।
साथ ही, ड्यूटी पर दुर्घटना होने पर व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में अतिरिक्त 25% (अधिकतम 25 लाख रुपए) का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को होम, ऑटो, एजुकेशन और पर्सनल लोन के प्रोसेसिंग चार्ज पर छूट, और वेतन सीमा के आधार पर ओवरड्राफ्ट सुविधा भी उपलब्ध होगी।