

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

batwara 1947 tickets starting rs 99 tuesday offer sunny deol aamir khan productions
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींच रही है। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इंसानियत, करुणा और हिम्मत की भावुक कहानी पेश करती है। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास ऑफर का ऐलान किया है। मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ के टिकट सिर्फ ₹99 से शुरू होंगे।
मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस ऑफर की जानकारी साझा की है। पोस्ट में दर्शकों से मंगलवार को फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा गया, “मंगलवार का क्या प्लान है? इसे सनी-मैटिक बनाइए। #Batwara1947 के टिकट सिर्फ ₹99 से बुक करें।”*
फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ‘बंटवारा 1947’ के जरिए निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी करीब तीन दशक बाद एक बार फिर साथ आई है।
फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। इसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।
‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि में मानवीय रिश्तों, संघर्ष और मुश्किल परिस्थितियों में लोगों के साहस को सामने लाती है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
मेकर्स का ₹99 से शुरू होने वाला टिकट ऑफर ऐसे दर्शकों के लिए खास मौका है, जो बड़े पर्दे पर इस ऐतिहासिक कहानी को देखना चाहते हैं। हालांकि टिकट की अंतिम कीमत थिएटर और उपलब्धता के अनुसार अलग हो सकती है।