

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bengal election second phase campaign ends voting tomorrow
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चला डेढ़ महीने का तूफानी चुनाव प्रचार सोमवार शाम 6 बजे थम गया। अब सबकी नजरें 29 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां राज्य की राजनीति की दिशा तय होगी।
प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज नेताओं ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां, जनसभाएं और रोड-शो कर मतदाताओं को रिझाने का अंतिम प्रयास किया।
इस चरण में कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान विधानसभा क्षेत्रों सहित आठ चुनावी जिलों में मतदान होगा।
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के व्यापक कड़े इंतजाम किए हैं। आयोग का मुख्य लक्ष्य इस चरण के मतदान को हिंसा और डर से मुक्त रखना है, ताकि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।