

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bhilai family dies chamba himachal road accident innova falls gorge 8 dead
भिलाई। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कालाबन के पास एक भीषण सड़क हादसे में इनोवा कार बेकाबू होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्य भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, भिलाई के रहने वाले अरविंद चंद्राकर बेंगलुरु में नौकरी करते थे और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। वापसी के दौरान उनकी इनोवा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें सभी की जान चली गई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खाई की गहराई अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई और घंटों की मशक्कत के बाद सभी शव बाहर निकाले गए।
हिमाचल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। भिलाई से परिजन भी हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर वाहन कैसे अनियंत्रित हुआ।